रचना चोरों की महानता - श्रवण साहू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रचना चोरों की महानता - श्रवण साहू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 12 अगस्त 2015

रचना चोरों की महानता

चन्द लाईनें उनके नाम जो दूसरों के
मेहनत में अपनी वाह वाही बटोरते हैं-

मै भी एक कलाकार हूँ।

मानो या ना मानो सखा
माध्यम हूँ विचार फैलाने का।
सबकी रचना अपनी नाम कर,
दिल जीत लूँ मै जमाने का।

मेहनत मै न करता फिर भी,
कितने लाईक, मुझे ही आते।
मै अनोखा सा लगता हू सबको,
न जाने कितने, मुझे ही भाते।

मै सीमित हूं वेब तक ही,
वास्तविक में,मै नकलमार हूँ।
कर्ताओं के कृपा पात्र हूँ मै,
क्योंकि मैं भी एक कलाकार हूँ।
                   ✏श्रवण साहू
              गांव-बरगा थानखम्हरिया